पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सुंदरलाल बीमारी के चलते डाक्टर से दवा लेने गए थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। मीडिया सेल प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि सुंदर लाल बीमार चल रहे थे। दवा लेने जाने के दौरान उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। ब्यूरो
-------------
दो नाबालिग चचेरी बहन लापता, अपहरण का आरोप
रबूपुरा। करीब चार दिन पूर्व कस्बे से दो नाबालिग चचेरी बहन लापता हो गईं। परिजन ने दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए दोनों की सकुशल बरामदगी की मांग की है। परिजनों का कहना है कि 16 वर्षीय और 14 वर्षीय चचेरी बहनें शुक्रवार को खेत पर किसी काम से गईं थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। परिजन शुक्रवार रात और शनिवार को उन्हें ढूंढते रहे, फिर दो युवकों पर आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दे दी। ब्यूरो