फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली कांड मामला :

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय गोलीकांड : खुलासा नहीं हुआ तो बाजार बंद कर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन


तावडू। दुकानदार संजय मंगला को गोली मारकर घायल करने और रुपये लूटने के प्रयास के मामले में पांच दिनों के पश्चात भी पुलिस के हाथ खाली हैं। जिसे लेकर व्यापारी वर्ग में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज व्यापारी वर्ग ने शनिवार रात नगर की अग्रवाल धर्मशाला में शिव कुमार की अध्यक्षता में पंचायत की। व्यापारियों के रोष व बैठक की भनक लगते ही डीएसपी धर्मवीर सिंह और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और विश्वास दिलाया कि पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पंचायत से मोहलत मांगी। पंचायत ने पुलिस को आगामी बुधवार तक का समय दिया देते हुए कहा कि इस अवधि में आरोपियाें की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारी वर्ग बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन के लिए विवश होगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विशाल कुमार ने पंचायत में कहा कि पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। जल्द ही आरोपियों का खुलासा किया जाएगा। अगर व्यापारी वर्ग को पुलिस की कार्यशैली पर कोई शक है तो पांच व्यक्तियों की कमेटी गठित कर दो। जिन्हें पुलिस की ओर से अब तक की गई कार्रवाई से संतुष्ट किया जाएगा। थाना प्रभारी के इस बयान पर नगर के पूर्व पार्षद राज कुमार मित्तल एवं भाजपा नेता महेंद्र गर्ग बिफर पड़े और कहा कि सभी लोगों के सामने पुलिस अपनी कार्रवाई के बारे में खुलासा करे। इस पर थाना प्रभारी ने पंचायत से कुछ समय की और मांग की। जिस पर पंचायत ने बुधवार तक का समय दिया। पंचायत में रविंद्र गुप्ता डा. आरपी शर्मा, मार्केट कमेटी के उप प्रधान महेंद्र गोयल, सुनील जिंदल, विनोद गर्ग, टेकचंद सैनी, राज कुमार मित्तल, जय सिंह, पूर्व पार्षद बाबूलाल, हेमंत गर्ग व नरेंद्र मंगला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें