बागपत और उत्तराखंड के लिए
------
हेडिंग: कपिल हत्याकांड: उत्तराखंड में पुलिस के हाथ से फिसला हत्यारोपी
परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-66 मामूरा में युवक की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में आरोपी प्रताप की लास्ट लोकेशन उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मिली थी, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही वह फरार हो गया। फेज-3 पुलिस उसकी तलाश में उत्तराखंड में छापेमारी कर रही है। वहीं, कपिल के परिजनों का आरोप है कि घटना के दिन सुबह कपिल और प्रताप के बीच मारपीट हुई थी। इसकी शिकायत करने परिजन फेज-3 थाने गए थे, लेकिन पुलिस ने शिकायत सुनने की जगह उन्हें थाने से भगा दिया। अगर पुलिस लापरवाही न बरतते हुए मामले को गंभीरता से लेती तो आज कपिल जिंदा होता।
दरअसल, बागपत निवासी सतीश कुमार सेक्टर-66 गांव की गली नंबर आठ में किराये पर रहते हैं। उनका बेटे कपिल (21) का इलाके में वर्चस्व को लेकर पड़ोसी प्रताप से विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर को दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई थी। इस दौरान प्रताप ने जान से मारने की धमकी दी थी। शाम का प्रताप चाकू लेकर कपिल के घर पहुंच गया। घर पर कपिल की बहन और छोटा भाई था। प्रताप ने चाकू के बल पर दोनों से अभद्रता की और फरार हो गया। कपिल घर पहुंचा तो बहन ने आपबीती सुनाई। बहन से अभद्रता करने पर कपिल आक्रोशित हो गया। कपिल भी दोस्तों के साथ प्रताप की तलाश करने लगा। घर के पास ही कपिल को प्रताप मिल गया। दोनों के बीच हाथापाई हुई। इस दौरान कपिल के सीने में चाकू घोंपकर प्रताप फरार हो गया।
-------------
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने पैतृक गांव बागपत में कपिल का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में उत्तराखंड गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अखिलेश त्रिपाठी, थाना प्रभारी