फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की लालच में विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

एक लाख व बाइक की मांग कर रहे थे आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
तावड़ू। दहेज के लालच में विवाहिता से मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति, सास व ननद के पति तीन आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित अफसाना निवासी विजय नगर थाना तावड़ू ने बताया कि मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार 29 जुलाई 2015 को उसका विवाह मोहम्मद अली पुत्र अमरू निवासी गांव शेखपुर तहसील खेखड़ा जिला बागपत यूपी के साथ हुआ था। शादी में उसके पिता ने भेंट के तौर पर अपनी हैसियत के अनुसार जरूरी सामान दिया था। आरोप है कि ससुराल वाले शादी में मिले सामान से नाखुश थे और पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि ससुरालवाले एक लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। पीड़िता ने अपने मायकेवालों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जाहिर की तो आरोपी सास मीना व पति अली मोहम्मद उसके साथ मारपीट करने लगे और मानसिक व शारीरिक यातनाएं देने लगे। आरोपियों ने दहेज की मांग पूरा न होने पर करीब आठ माह पहले पीड़िता के साथ मारपीट करके उसका सारा स्त्रीधन छीनकर घर से निकाल दिया, जिसको लेकर गणमान्य लोगों की पंचायत हुई। इस पंचायत में पीड़िता के ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाया गया था। पंचायत में माफी मांगते हुए दोबारा पीड़िता को परेशान न करने का भरोसा दिला कर पीड़िता को ससुराल वापस भेज दिया। इसके बाद भी ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और गत 24 मार्च को आरोपी पति अली मोहम्मद व ननद के पति रियासत ने मारपीट कर उसे नगर के बाईपास पर अकेली छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें