फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व एक लाख की मांग पूरा नहीं होने पर विवहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कार व लाख रुपये न मिलने पर महिला को पीटा
विज्ञापन

आठ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस



अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। दहेज की खातिर एक विवहिता को ससुरालवालों द्वारा पीट-पीटकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 8 नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला मिस्कीना निवासी गांव बावला थाना तावड़ू ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी निकाह रहीस पुत्र हसन निवासी गांव खेड़ी थाना चोपानकी अलवर राजस्थान से हुआ था। मिस्कीना के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार भेंट के रूप में घरेलू सामान सहित एक बाइक और नगदी दी लेकिन ससुरालवाले उनके पिता द्वारा दिए गए सामान से नाखुश थे। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद दहेज के लिए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ससुरालवाले एक कार व एक लाख रुपये की मांग करने लगे। जब उसने दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जाहिर की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रहीस, हसन, समीना, राशिद, मुबारिक, शौकीन, हंसीरा व सरजीना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट आदि का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें