फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजी रेजिडेंसी का मालिक दीपक गुप्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैट खरीदारों को धमकाया, बिल्डर गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-120 स्थित आरजी रेजीडेंसी के मालिक बिल्डर दीपक गुप्ता को शांतिभंग करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दीपक ने रविवार को आरजी रेजीडेंसी में फ्लैट खरीदारों के साथ बैठक में धमकी दी थी। इससे वहां हंगामा हुआ था। विवाद बढ़ा तो लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-49 थाने की पुलिस ने रविवार को दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया और सिटी मजिस्ट्रेट के पास पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। सेक्टर-120 स्थित आरजी रेजीडेंसी में रह रहे सैकड़ों परिवारों ने शनिवार को डीएम कैंप कार्यालय पर बिल्डर की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। आरोप था कि बिल्डर ने इलेक्ट्रिक प्रीपेड मीटर से रखरखाव शुल्क काट लिया। ऐसे में बिजली बिल बकाया में चला गया और सैकड़ों परिवारों की बिजली गुल हो गई। गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया। लोगों ने बिल्डर से बात करने का प्रयास किया, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया। आखिर में लोगों को प्रशासन का सहारा लेना पड़ा। कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद लोगों ने डीएम को समस्या बताई। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया कि बिल्डर ऐसा नहीं कर सकता। इलेक्ट्रिक प्रीपेड बिल से रखरखाव शुल्क नहीं लिया जा सकता। न ही किसी रेजिडेंट की बिजली काटी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें