फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भय के कारण मारी थी बदमाश ने बंटी को गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: युवक को गोली मारने वाले बदमाश सीसीटीवी में दिखे
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-4 में बाइक सवार युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी की जांच करने पर पता चला कि दो बदमाश लूटपाट करके भाग रहे हैं। एक बदमाश द्वारा चलाई गई गोली से बंटी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में बिहार निवासी रामबाबू हरौला सेक्टर-5 में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा बंटी (24) एक निजी कंपनी में ऑनलाइन सामान डिलीवरी करने काम काम करता था। शुक्रवार देर रात को वह मौसेरे भाई अर्जुन सेक्टर-27 को लेकर लौट रहा था। उसी समय सेक्टर-4 में बदमाश लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहा था। लोगों को पीछा करते देख बंटी ने भी अपनी बाइक रोक ली थी। उसी वक्त लुटेरे के हाथ में तमंचा देख किसी ने डंडा मारकर बदमाश को गिरा दिया। इस पर बदमाश ने गोली चला दी, जो बंटी के सीने में जा लगी। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने करीब 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है और उनकी जांच कर रही है। दो बदमाश भागते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें