नौ साल की बच्ची से
दुष्कर्म में पड़ोसी धरा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली थाना पुलिस ने नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले 23 वर्षीय पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने घर बिहार भागने की तैयारी कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर नौ साल की बच्ची से पड़ोसी युवक के दुष्कर्म करने की सूचना मिली थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करा दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी के बिहार भागने की आशंका को देखते हुए सभी रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर पुलिस को अलर्ट कर दिया। देर रात पुलिस को पता चला कि आरोपी इलाके में स्थित एक पार्क में किसी से फोन पर बात कर रहा है। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि पेशे से ड्राइवर आरोपी की एक साल पहले शादी हुई है। पत्नी भी साथ ही रहती है।