126 करोड़ का जमीन घोटाला--बॉक्स
--
रमेश बंसल ने खुद की थी शिकायत
- कंपनी बनाकर गलत तरीके से पैसा ट्रांसफर की दी थी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
जमीन खरीद घोटाले में पकड़े गए रमेश बंसल ने 17 नवंबर 2017 को यमुना प्राधिकरण में तैनात रहे कई अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री व प्राधिकरण के चेयरमैन से की थी। इनके खिलाफ सीबीआई व एसआईटी से जांच कराने की मांग की थी। इस शिकायत के आधार पर प्राधिकरण ने इस मामले की जांच कराई थी। इसमें 19 फर्जी कंपनियां बनाकर जमीन खरीदने में गड़बड़ी की गई।
बंसल ने शिकायत में कहा था कि जिस कंपनी के नाम जमीन खरीदकर पैसा ट्रांसफर हुआ, उस कंपनी को प्राधिकरण के अधिकारियों ने खरीदने का प्रस्ताव दिया था। सहमति बनने के बाद कुछ पैसा ट्रांसफर कर दिया था। इसमें नौकरों व रिश्तेदारों को शामिल कर लिया गया। कंपनी के नाम से बैंक में खाता खोल लिया गया। यह भी आरोप लगाया था कि उसकी कोठी को भी कब्जा लिया गया। बंसल ने बताया था कि 16 सितंबर 2017 को प्राधिकरण में तैनात रहे एक अधिकारी का बेटा असामाजिक तत्वों को लेकर उनके आफिस पर पहुंचा और कब्जा करने का प्रयास किया था। इसकी शिकायत सेक्टर-39 थाने में की थी।
--