फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेल से बाहर आए अनरात के दो जमानती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से बाहर आए अनित के दो जमानती गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने जेल से छूटे आरोपी जुनपत गांव अनित उर्फ तोता के दो जमानतियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि जेल से बाहर आने के बाद से अनित उर्फ तोता का कोई अता-पता नहीं है। उसके आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका है। इसके चलते उसकी जमानत लेने वाले जुनपत गांव निवासी दयाराम व नीरज से उसके संबंध में पूछताछ की गई। आरोप है कि दोनों ने अनित के संबंध में जानकारी देने से इंकार किया और हंगामा करने लगे। इसके चलते दोनों पर शांति भंग करने की कार्रवाई की गई है। ब्यूरो

चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी कालू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी का घरेलू सामान बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि आरोपी घरों में चोरी करता था। कालू के दो साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की बाइक और दो मोबाइल समेत दो गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक, दो मोबाइल, अन्य सामान व एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर दुर्गा गोलचक्कर के पास साहिबाबाद निवासी मोहसिन व सूरजपुर निवासी राशिद की गिरफ्तारी की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें