फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत और गाजियाबाद समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

---
वाहन चोर गिरोह के दो दबोचे, छह बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित बील अकबरपुर गांव चौराहे के नजदीक वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए दोनों की पहचान रिंकू और राशिद उर्फ कव्वा निवासी दतावली के रूप में हुई है। दोनों की निशानदेही पर चोरी की छह बाइक और चाकू बरामद किया है। पुलिस फरार वाहन चोर की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के बील अकबरपुर गांव चौराहे के पर बुधवार रात में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान बाइक सवार रिंकू और राशिद के पास चाकू मिलने पर पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे। जो वह नहीं दिखा सके। उसी दौरान बाइक पर बैठा तीसरा साथी मनोज भाग निकला। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। गहन पूछताछ में बाइक चोरी करना कबूल लिया। उन्होंने नोएडा, गाजियाबाद व बागपत से छह बाइक चोरी करने की बात कबूल ली। पुलिस ने उनकी निशानदेही से छह बाइक बरामद कर ली गई हैं। प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह का कहना है कि वाहन चोर गिरोह का रिंकू सरगना है और बागपत दादरी समेत कई मामले दर्ज हैं। राशिद भी पूर्व में वाहन चोरी में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की स्कूटी बरामद समेत दो बाइक बरामद
दादरी। बादलपुर पुलिस ने गांव छपरौला में चेकिंग के दौरान चोरी की एक्टिवा बरामद की है। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की तरफ से एक्टिवा पर सवार होकर मनीष निवासी लाल कुंआ गाजियाबाद आ रहा था। चेकिंग के दौरान वह स्कूटी के कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल ली। उसकी निशानदेही पर गाजियाबाद से चोरी की गई दो बाइक बरामद की गई हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें