गाजियाबाद के ध्यानार्थ
आशु बाबा के खिलाफ इस सप्ताह दाखिल होगी चार्जशीट
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा आशु बाबा उर्फ आसिफ खान के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर देगी। अपराध शाखा अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में सभी आरोपी गिरफ्तारी हो चुके हैं और इस सप्ताह चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। मुख्य आरोपी आशु बाबा समेत चारों आरोपियों को चार्जशीट में आरोपी बनाया जाएगा। हालांकि पोक्सो का मामला सिर्फ आशु के खिलाफ दर्ज है।
गौरतलब है कि इंद्रापुरम, गाजियाबाद निवासी एक महिला ने आशु महाराज के खिलाफ चार सितंबर को दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। महिला ने बाबा के बेटे समर, बेटे के दोस्त सौरभ और बाबा के कर्मचारी रविशंकर को भी आरोपी बनाया था। ब्यूरो