फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर बदमाश सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ के जवान समेत दो लोगों से फोन झपटा
विज्ञापन

-निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का मामला, पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को दबोचा
- कुछ दिन पहले बदमाश एक महिला से सोने की चेन झपटकर चलती ट्रेन से कूद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन परिसर में भी बदमाश झपटमारी और लूटपाट को अंजाम दे रहे हैं। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने एक बीएसएफ जवान सहित दो लोगों से मोबाइल फोन झपट लिया। हालांकि दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों को मौके से दबोच लिया, लेकिन एक अन्य मामले में बदमाश चलती ट्रेन में महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान गोलू (23) और राजवीर (25) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मूलत: भिंड मध्यप्रदेश निवासी अनूप कुमार दुबे बीएसएफ में बतौर सिपाही कार्यरत है। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अनूप अपने गांव जाने के लिए निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वह टिकट लेने के लिए काउंटर नंबर 17 पर गया। वह घर वालों से फोन पर बात करने लगा। इसी दौरान बदमाश फोन छीनकर भागने लगा। शोर मचाने पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने गोलू को दबोच लिया।
इसके एक घंटा बाद ही बदमाश प्लेटफार्म नंबर सात पर मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो रहे कोटा निवासी मोहिन से मोबाइल छीनकर भागने लगा। मोहिन के शोर मचाने पर पुलिसकर्मियों ने भाग रहे बदमाश को दबोच लिया। उसकी पहचान पलवल हरियाणा निवासी राजवीर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 नवंबर को बदमाश ने अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस से सहारनपुर जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। महिला अपने पति शिवाशीष के साथ निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुई थी। बदमाश भी उस बोगी में मौजूद था। ट्रेन के रवाना होते ही बदमाश वारदात को अंजाम देकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। पीड़ित परिवार ने सहारनपुर जीआरपी थाने में शिकायत दी। निजामुद्दीन थाना पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाश की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें