फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को कार से अगवा शराब की बोतल से किया हमला...

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को अगवा कर शराब की बोतल से किया हमला
विज्ञापन

-घायल को दिल्ली-गाजियाबाद के बार्डर पर फेंककर आरोपी हुआ फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । सराय काले खां इलाके में बहन को खाना देने आई 25 वर्षीय एक युवती को कार सवार युवक ने अगवा कर लिया। आरोपी उसे सुनसान जगह ले जाकर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर युवती पर शराब की बोतल से हमला कर दिया। इसके बाद जख्मी हालत में पीड़िता को दिल्ली-यूपी बार्डर के पास फेंककर फरार हो गए। युवती को नजदीकी मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया। पीड़िता की शिकायत पर सनलाइट थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर करीब 30 वर्षीय कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां आईपी पार्क के शौचालय में काम करती है। पीड़िता गेम्स विलेज में सफाई का काम करती है। शुक्रवार को मां की तबीयत खराब होने के कारण दोपहर के समय पीड़िता अपनी बहन का खाना लेकर आईपी पार्क पहुंची थी। वहां खाना देने के बाद वह वापस लौट रही थी। इसी दौरान कार सवार एक युवक उसे मिला। उसने मां का जानकार होने की बात कर पीड़िता को लिफ्ट देने की बात की। मना करने पर आरोपी चला गया। इस बीच पीड़िता सड़क पार कर मिलिनियम डिपो के पास पहुंच गई। वहां आरोपी जबरन पीड़िता को अपनी कार में बिठा लिया। आरोपी ने सुनसान जगह पर पहुंचते ही युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने शराब की बोतल से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें