फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चंद्रशेखर चला रहा था या फिर रफ्तार पर काबू नहीं कर पाया सत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिग्नेचर ब्रिज हादसा:
विज्ञापन

चंद्रशेखर चला रहा था बाइक या फिर
रफ्तार पर काबू नहीं कर पाया सत्या
- पुलिस हादसे को लेकर प्रत्येक पहलू से कर रही है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। क्या बाइक को चंद्रशेखर चला रहा था या फिर रफ्तार की वजह से सत्या बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका। पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है। चंद्रशेखर के परिवार वालों की मानें तो उसे बाइक चलाने का काफी शौक था। आशंका जताई जा रही है कि छुट्टी का दिन होने की वजह से सत्या उसे बाइक सिखाने के लिए सिग्नेचर ब्रिज पर ले गया हो। पुलिस को मौके से कोई हेलमेट भी नहीं मिला है।
पुलिस का कहना है कि जिस तरह से रेलिंग पर बाइक के घसीटे जाने के निशान मिले हैं। इससे लगता है कि बाइक की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा के करीब रही होगी। जिस पर चालक नियंत्रण नहीं रख सका। साथ ही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां रास्ता घुमावदार है। ऐसे में किसी वाहन से ओवरटेक करने के दौरान बाइक स्ट्रीट लाइट के निकले तार में उलझ गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे वाली जगह पर बिखरी बजरी भी हादसे की ओर इशारा कर रही है। आशंका है कि बजरी की वजह से बाइक का टायर फिसला होगा, जिसकी वजह से हादसा हुआ हो। क्योंकि 20 मीटर तक बाइक रेलिंग से रगड़ खाती हुई मोड़ पर आकर उछली, जिसकी वजह से दोनों सवार बाइक से उछलकर नीचे गिरे हैं। पुलिस इस बात की भी जांच में जुटी है कि बाइक को किसी वाहन ने पीछे से तो टक्कर नहीं मारी है। ब्रिज के आधे अधूरे काम होने को भी हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे की पूरी जांच की जा रही है। इसके तहत पुलिस कुछ चश्मदीदों की तलाश भी कर रही है। ताकि घटना के बारे में सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें