फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारियों को चाकू मारकर कंपनी में की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी में कर्मचारियों को चाकू मारकर लूटपाट
विज्ञापन

-नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात, पांच लाख रुपये व अन्य सामान ले भागे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी नार्थ इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने ऑनलाइन शॉपिंग के लिए डिलीवरी करने वाली कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने दो कर्मचारियों को चाकू मारकर घायल कर दिया। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मायापुरी निवासी कौशल (31) सेक्टर सात रोहिणी स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। कंपनी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के लिए सामान डिलीवरी का काम करती है। 18 नवंबर की रात कौशल अपने तीन अन्य कर्मचारियों मंदीप, धीरज और सूरज के साथ कार्यालय में मौजूद था। करीब पौने दस बजे दो नकाबपोश बदमाश कार्यालय में घुस गए। उनके हाथ में पिस्टल और चाकू था। बदमाशों ने कर्मचारियों को धमकाया। इसी बीच कंपनी के पिछले गेट से दो और नकाबपोश बदमाश घुस गए। बदमाश कर्मचारियों को पीटना के दौरान विरोध करने पर मंदीप के जांघ में चाकू घोंप दिया। धीरज उसे बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे भी चाकू मार कर घायल कर दिया। मारपीट करने के बाद बदमाशों ने सभी के हाथ बांध दिए। बदमाशों ने गल्ले में रखे पांच लाख रुपये और कर्मचारियों की घड़ी, पर्स और मोबाइल लूट लिये। बदमाशों ने कर्मचारियों को एक घंटे से पहले बाहर निकलने पर गोली मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें