फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने कार पर चला दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़ा कारोबारी की कार पर बदमाशों ने चलाई गोली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । आनंद विहार इलाके में रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार कारोबारी पर गोली चला दी। गनीमत यह रही है कि हमले में कारोबारी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पीड़ित कुलप्रीत सिंह (23) की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कुलप्रीत परिवार के साथ न्यू लाहौर, गीता कालोनी में रहता है। उनका गांधी नगर में गारमेंट का कारोबार है। रविवार शाम को वह अपने दोस्त रोनित अरोड़ा और गुरमीत सिंह के साथ अपने दूसरे दोस्त मानव की बर्थडे पार्टी में गया था। देर रात करीब 3.30 बजे वह तीनों कार से घर लौट रहे थे। इस बीच रिषभ विहार के सामने रेड लाइट पर पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने कुलप्रीत की कार पर गोली चला दी। गोली उनकी विंड स्क्रीन पर लगी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। गोली किसने और क्यों चलाई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें