फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई कर्मियों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुये सिसोदिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसोदिया ने किया एफसीआई कर्मियों की मांगों का समर्थन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री सहित पंजाब के नेता प्रतिपक्ष ने भी प्रदर्शन में किया शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व पंजाब से नेता प्रतिपक्ष व आप विधायक हरपाल सिंह चीमा सोमवार को दिल्ली के एफसीआई आफिस के नजदीक चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। एफसीआई एग्जीक्यूटिव स्टाफ यूनियन के बैनर तले प्रदर्शनकारियों की मांग है कि वेतन बढ़ाने, नियुक्तियों में पारदर्शिता लाने समेत दूसरी सेवा-शर्तों में केंद्र सरकार सुधार करे।
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए कहा कि जो सरकार अपने कर्मचारियों को ख्याल नहीं रख सकती, वह किसी काम की नहीं। अगर कर्मचारी टेंशन में होगा तो संस्थान में तनाव व्याप्त रहेगा। संस्थान के तनाव में आने से पूरा देश तनावग्रस्त होगा। सिसोदिया ने इस दौरान दिल्ली सरकार की तरफ से अतिथि शिक्षकों, आंगनबाडी वर्कर्स, न्यूनतम मजदूरी दरों आदि को बढ़ाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सीधे तौर पर दिल्ली सरकार का एफसीआई से कोई ताल्लुक नहीं है। फिर भी, कर्मियों की मांगों का समर्थन करते हैं। उन्होंने पूरी पार्टी की तरफ से भी विरोध प्रदर्शन के समर्थन का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो आगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें