फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या के मामले में पुलिस को मिले कई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप----
विज्ञापन


फोन पर बात करने के बाद घर आए थे हत्यारोपी
- दादरी में प्लॉट की खरीदारी के बहाने महिला की हत्या के मामले में तीन हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। रामवाटिका कॉलोनी में महिला की हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक बाइक सवार तीनों हत्यारोपी मोबाइल फोन पर बात करने के बाद घर आए थे। तीनों को यह भी जानकारी थी कि उस वक्त घर पर कौन-कौन है। इस मामले में महिला समेत तीन को हिरासत में लिया गया है। आशंका है कि सुपारी देकर महिला की हत्या कराई गई है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।
सूत्रों के मुताबिक जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था, उस नंबर पर चल रहे व्हाट्स एप पर फोटो भी लगा है। यह सभी जानकारी पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह का कहना है कि हत्यारों के पुलिस करीब पहुंच चुकी है। महिला समेत तीन को हिरासत में ले रखा है। हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि रामवाटिका कॉलोनी में संध्या अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। बीते बृहस्पतिवार को सवेरे के समय बच्चों को स्कूल भेजने के बाद घर पर थी। उसी समय उसके घर पर तीन युवक बाइक पर सवार होकर प्लॉट खरीदने के बहाने आए और महिला की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें