फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान नर्स के हाथ से गिरे नवजात ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

प्रसव के दौरान नर्स के हाथ
से गिरे नवजात ने तोड़ा दम
- निजी अस्पताल प्रबंधन और कर्मियों पर है लापरवाही का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में एक नवंबर को प्रसव के दौरान नर्स के हाथ से गिरे नवजात को बचाया नहीं जा सका। कई दिन अस्पताल में उपचार कराने के बाद भी उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में परिजनों ने नर्स और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा भी किया था। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित परिजनों ने मामले में मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तुगलपुर गांव निवासी रविंद्र शर्मा ने सीएम और डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि एक नवंबर की रात लगभग 2:30 बजे उसकी पत्नी लक्ष्मी ने बेटे को जन्म दिया था। आरोप है कि प्रसव के तुरंत बाद शिशु नर्स के हाथ से फिसलकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे शिशु के सिर के पीछे के हिस्से में गंभीर चोट लगी। जच्चा को शिशु गिरने का पता चल गया था, इसके बावजूद नर्स और अस्पताल प्रबंधन उसके फेफड़ों में पानी चले जाने की बात कहकर परिजन को गुमराह करते रहे। गंभीर हालत में शिशु को शहर के एक अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां भी चिकित्सकों ने बच्चे को गंभीर चोट होने की जानकारी देकर उसे रेफर कर दिया। परिजन दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में उसका उपचार कराते रहे। इससे पहले परिजनों ने कासना कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। परिजनों का कहना है कि सिर में गंभीर चोट के चलते नवजात ने 11 नवंबर को दम तोड़ दिया। इस संबंध में सीओ निशांक शर्मा का कहना है कि सीएमओ को रिपोर्ट भेजी जाएगी। बच्चे की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें