फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में छात्र से बैड टच में दो नाईजीरियाई छात्र नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र के यौन उत्पीड़न में
विज्ञापन

दो नाइजीरियाई नामजद
- जीडी गोयनका स्कूल में 8वीं के छात्र संग 31 अक्तूबर को हुई थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जीडी गोयनका स्कूल में 31 अक्तूबर को माइम प्रतियोगिता में शिरकत करने आए दूसरे स्कूल के 8वीं के छात्र ने 12वीं के दो नाइजीरियाई छात्रों पर बाथरूम में यौन उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया था। शिकायत पर स्कूल प्रबंधन ने दोनों छात्रों को 14 दिन के लिए निलंबित किया था। परिजनों की शिकायत के दस दिन बाद कासना कोतवाली पुलिस ने दोनों नाइजीरियाई छात्रों पर मारपीट व पॉस्को एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गया पीड़ित छात्र 130 मीटर रोड स्थित एक स्कूल का है। उसका कहना है कि जीडी गोयनका स्कूल के 12वीं के दो नाईजीरियाई छात्रों से उसका विवाद हो गया था। दोनों उसे बाथरूम में ले गए और वहां मारपीट कर बैड टच किया। घर आकर बच्चे ने परिजनों को जानकारी दी। पिता ने इसकी शिकायत पहले बच्चे के स्कूल और बाद में जीडी गोयनका स्कूल में की। आरोप है कि कॉरिडोर में बाथरूम की ओर जाते समय पीड़ित बच्चा और दोनों आरोपी दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों ने छात्र को चार मिनट तक बाथरूम में रखकर मारपीट व बैड टच किया। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने पीड़ित छात्र पर ही नस्लभेदी टिप्पणी का आरोप लगाया था। मंगलवार को पुलिस टीम ने स्कूल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ प्रथम ग्रेटर नोएडा निशांक शर्मा का कहना है कि दो नाइजीरियाई छात्रों के खिलाफ मारपीट व पॉस्को एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें