फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हाईसिक्यूरिटी नंबर प्लेट लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
15 मिनट में लगा देते थे फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
विज्ञापन

एएटीएस ने दो आरोपियों को पकड़ा

127 फर्जी नंबर प्लेट और अन्य सामान बरामद
एक हजार से ज्यादा वाहनों में लगा चुके हैं प्लेट

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 127 फर्जी नंबर प्लेट व अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपी एक हजार से ज्यादा वाहनों में फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा चुके हैं। ये पंद्रह मिनट में फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे, जबकि असली प्लेट तीन से चार दिन में लगती है। पश्चिमी जिला डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिंदापुर (उत्तम नगर) निवासी पंकज और सुमित के रूप में हुई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए कुछ ही एजेंसियों को अधिकृत किया गया है। इस नंबर प्लेट में एक चिप लगती है, जिसमें गाड़ी की पूरी डिटेल होती है। इस प्लेट को लगाने में तीन से चार दिन लगते हैं, जबकि आरोपी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम पर जो फर्जी प्लेट लगाते थे, उसमें चिप नहीं होती थी। ये प्लेट पर फर्जी होलोग्राम लगा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फर्जी नंबर प्लेट पर संबंधित अथॉरिटी का रंग (हर अथॉरिटी का एक रंग होता है) नहीं होता था। आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाने का एक हजार से डेढ़ हजार रुपये लेते थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें