फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी बस चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित :
विज्ञापन

चालक का नाम हफीजुर्रहमान किया गया है।
--
बस में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश का मामला
--

दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी बस चालक गिरफ्तार
- रविवार तड़के नोएडा सिटी सेंटर के पास से दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर-70 स्थित एक इंटरनेशनल स्कूल की बस में नर्सरी की मासूम छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार तड़के आरोपी हफीजुर्रहमान निवासी जिला कूच बिहार, पश्चिम बंगाल को नोएडा सिटी सेंटर ऑटो स्टैंड के पास से पुलिस ने दबोच लिया। वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल भागने के फिराक में था। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली में 25 अक्तूबर को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में अभिभावक ने कहा है कि नर्सरी में पढ़ने वाली उनकी बेटी 9 अक्तूबर को स्कूल गई थी। आरोप है कि छुट्टी के बाद स्कूल बस से उतरते ही बच्ची रोने लगी और उसने पिता को दुष्कर्म की कोशिश (बैड टच) की जानकारी दी। इसके बाद बच्ची ने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। परिजन ने मामले की जानकारी अगले दिन स्कूल प्रबंधन को दी थी। प्रबंधन के चार फोटो दिखाने पर बच्ची ने आरोपी चालक हफीजुर्रहमान को पहचान लिया था। आरोप है कि चालक की पहचान होने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने मामले में 15 दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज परिजनों से स्कूल से बच्ची का नाम कटाकर दूसरे स्कूल में दाखिला करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें