फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 लाख के आभूषण चोरी, सात संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
demo
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी सोसायटी के फ्लैट से छह लाख रुपये के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि सात संदिग्ध आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। इनमें एक सिक्योरिटी गार्ड और चार हाउस कीपिंग का काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


बिसरख कोतवाली क्षेत्र की गौड़ सिटी 12 अवेन्यू के 17 वीं मंजिल स्थित फ्लैट में अंकुर बाली और कनिका रहते हैं। पति और पत्नी दोनों नौकरी करते हैं। अंकुर बाली ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी पत्नी अपने दफ्तर चली गईं जबकि वह दोपहर दो बजे ऑफिस चले गए थे। शाम 7 बजे वापस आने पर कनिका ने देखा कि घर की लाइट जल रही है। जबकि अंकुर लाइट बंद कर घर से गए थे। कनिका ने जब फ्लैट में अंदर जाकर देखा तो रसोई की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था।

कनिका ने बताया कि अलमारी में रखे लगभग छह लाख रुपये के सोने और हीरे के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। दंपती ने सोसायटी प्रबंधन और बिसरख कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उन्हें सोसायटी में ही काम करने वाले सात लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पीड़ित व लोगों को उन ही आभूषण चोरी करने का शक है। दो दिन पहले शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने पर लोगों ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को कोतवाली में बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज व लोगों की शिकायत पर कुछ लोगों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की जा रही है। आभूषण बरामद होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राम संजीवन, कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी बिसरख।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें