एनसीआर, गुड़गांव के लिए भी:::
क्रेन से कार चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
- क्रेन से कार को उठाकर मायापुरी ले जाते थे आरोपी
- मायापुर में कार को काट कर बेचते थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो क्रेन से उठाकर वाहन चोरी करते थे। इसके लिए आरोपी बाकायदा क्रेन किराए पर लेते थे। इसके बाद वाहनों को कबाड़ी मार्केट, मायापुरी में ले जाकर कटवा देते थे। पुलिस ने गिरोह के दो बदमाशों जामिया नगर निवासी शमीम (32) और अरशद उर्फ गुड्डू के रूप में हुई। आरोपी क्रेन के जरिए दिल्ली, एनसीआर व गुड़गांव में वाहन चोरी करते थे। इनके कब्जे से कार, दो ऑटो, बाइक व क्रेन जब्त किया गया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी के आठ मामलों को सुलझाने का दावा कर रही है।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार आरोपी अरशद चोरी के 26 वारदात कर चुका है। आरोपियों को पकड़ने के लिए जामिया नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह की देखरेख में विशेष टीम बनाई गई थी। पुलिस ने जामिया यूनिवर्सिटी के पास पिकेट चेकिंग के दौरान आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों ने बताया कि अरशद वाहन चोरी करता था जबकि शमीम कबाड़ वालों को बेचता था। अरशद जामिया नगर इलाके का घोषित बदमाश है। आरोपी की निशानदेही पर उद्योग विहार, गुड़गांव से ऑटो बरामद किया गया।