फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव जाने से इंकार करने पर की थी पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ के खास ध्यानार्थ
विज्ञापन

गांव जाने से इनकार पर
रेता था पत्नी का गला
- नजफगढ पुलिस ने आजमगढ़ से आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नजफगढ़ थाना पुलिस ने महिला की हत्या कर फरार पति को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी का कहना है कि पत्नी के चरित्र पर शक के कारण वह उसे गांव ले जाना चाहता था, लेकिन लगातार इनकार पर उसने गला रेतकर हत्या कर दी।
जिला पुलिस उपायुक्त ऐटों अल्फोंस के मुताबिक, 2 अक्तूबर की रात राणाजी एन्क्लेव में 22 वर्षीय महिला की लाश उसके कमरे से मिली। हत्या गला रेतकर की गई, जबकि उसका पति अफताब अहमद (23) गायब था। पड़ोसियों ने बताया कि मूलत: आजमगढ़ का रहने वाला अफताब अहमद दिल्ली में ई-रिक्शा चलाता था। दंपती में अक्सर झगड़ा होता था। जांच में पता चला कि आरोपी पत्नी का फोन साथ ले गया है। पुलिस ने दोनों के फोन सर्विलांस पर लगाए तो लोकेशन आजमगढ़ के पास मिली। इसके बाद उसे चाची के घर से दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 2013 में घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। लड़की उस समय नाबालिग थी और उसके पिता ने तारवा थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। वह दिल्ली आकर ई-रिक्शा चलाने लगा। कुछ दिन बाद उसे पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा। वह उससे आजमगढ़ चलने के लिए कहता था, लेकिन वह राजी नहीं थी। इससे दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। दो-ढाई साल पहले वह अपने बेटे को लेकर आजमगढ चला गया। 1 अक्तूबर को वह पत्नी के पास लौटा और गांव चलने के लिए कहा। इनकार पर उसका गला रेतकर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें