फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को इस मामले में अभी कोई सुराग नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग
विज्ञापन

72 घंटे बाद भी नहीं धरे गए बदमाश, परिजन आज करेंगे प्रदर्शन

सबहेड
- आनंद विहार में लूटपाट के दौरान ड्राइवर की हत्या का मामला

क्रासर
- मौके से मिले तीन फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस
- पुलिस को अंतरराज्यीय बदमाशों पर वारदात को अंजाम देने का शक

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आनंद विहार इलाके में तांबा कारोबारी के कर्मचारी को लूटकर भाग रहे बदमाश को दबोचने के दौरान चालक मोहित की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को 72 घंटे बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस मौके से मिले तीन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। जिला पुलिस उपायुक्त मेघना यादव का कहना है कि वारदात को अंतरराज्यीय बदमाशों ने अंजाम दिया है। उधर, अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन आज प्रदर्शन करेंगे।
पीड़ित मोहित के पिता राजकुमार का कहना है कि वह पड़ोसियों के साथ सोमवार सुबह दस बजे जगतपुरी लालबत्ती पर प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें तकनीकी आधार पर जांच में जुटी है। बदमाशों का डोजियर से उनकी पहचान करवाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस पीड़ित सुरेंद्र से पूछताछ कर बदमाशों का स्कैच करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की टीम भी इस मामले में अपनी नजर बनाए हुए है। बदमाशों ने 28 सितंबर की रात जागृति एंक्लेव के पास तांबा कारोबारी के कर्मचारी सुरेंद्र से 8 लाख से भरा बैग छीन लिया था। इस दौरान शोर होने पर यहां कोठी में ड्राइवर के तौर पर कार्यरत मोहित मौके पर पहुंच गया और एक बदमाश को पकड़ लिया। इसी दौरान बदमाश के साथी ने उसे गोली मार दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें