फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रोस्टेट कैंसर, सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुषों में बढ़ रही प्रोस्टेट कैंसर की बीमारी
विज्ञापन

70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों में इसका प्रसार अधिक

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली के पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इसका अंदाजा राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। इसके मुताबिक दिल्ली के पुरुषों में होने वाली बीमारियों में प्रोस्टेट कैंसर दूसरे नंबर पर है। विशेषज्ञों की सलाह है कि प्रारंभिक चरण में प्रोस्टेट कैंसर का निदान करने और बीमारी का इलाज करने के लिए जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार, 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों में इसका प्रसार सबसे ज्यादा होता है। एक अध्ययन के अनुसार, 40-49 वर्ष के आयु वर्ग में इस बीमारी के होने की आशंका 25 फीसदी, 50-59 और 60-69 आयु वर्ग के लिए 37 फीसदी और 70-79 के लिए 50 फीसदी है। सफदरजंग अस्पताल के डॉ. अनुप कुमार का कहना है कि कई पुरुषों को उम्र बढ़ने के साथ प्रोस्टेट के विकसित होने की समस्या होती है। क्योंकि यह ग्रंथि अपने जीवनकाल में बढ़ने से नहीं रुकती है। पुरुषों को बढ़ती उम्र के साथ प्रोस्टेट कैंसर की जांच करने के लिए नियमित प्रोस्टेट स्क्रीनिंग करवानी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि आपको मूत्र संबंधी समस्याएं हैं तो अपने डॉक्टर से चर्चा करें। इसकी अनदेखी लोगों को नहीं करना चाहिए। डॉक्टरों के अनुसार दिल्ली, कोलकाता, पुणे और तिरुवनंतपुरम जैसे शहर कैंसर होने की दूसरी सबसे बड़ी जगह हैं। बैंगलोर और मुंबई तीसरे स्थान पर हैं। कैंसर प्रोजेक्शन डेटा बताता है कि साल 2020 तक इन मामलों की संख्या दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें