फोटो -----------------
फटा तिरंगा फहराने पर कॉलेज पर केस दर्ज
- करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित यूनाइटेड कॉलेज में फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कॉलेज प्रशासन पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक के मुताबिक तहरीर के बाद कॉलेज जाकर झंडे को ससम्मान उतार लिया गया है।
संगठन के संस्थापक चौ. प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित यूनाइटेड कॉलेज में फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा था। जिसकी शिकायत संगठन के कार्यकर्ताओं ने नॉलेज पार्क पुलिस से की। कार्यकर्ताओं ने नॉलेज पार्क थाने पहुंचकर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिलाध्यक्ष दिनेश नागर ने बताया कि यह राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त के अवसर पर भी तिरंगा फटा हुआ था। इतने दिन बाद भी कॉलेज प्रशासन ने तिरंगे को नहीं बदलवाया। कार्यकर्ताओं ने रिपोर्ट दर्ज न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर, प्रेम प्रधान, गौरव टाइगर, अरुण नागर, प्रदीप नागर, परविंद्र भाटी व अभिषेक तोगड़ आदि लोग मौजूद रहे। सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।