बागपत। मवीकलां गांव में बारह दिन पूर्व बस ने युवक को टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पिता ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पट्टी चौधरान बड़ौत निवासी मंगता पुत्र नसरूद्दीन ने बताया कि 12 सितंबर को उसका बेटा बिलाल खान बाइक पर दिल्ली जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवीकलां गांव के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होने कोतवाली में अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।