फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास की हत्या और पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला धरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सास की हत्या का फरार इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन


नई दिल्ली। सास की हत्या और गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी अफरोज को उत्तर पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। वह गाजीपुर के बदेसर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी ने खुलासा किया है कि सास और सालियों के आने के बाद घर में बन रहे पकवान से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि 21 जून को पुलिस को सूचना मिली कि केशवपुरम के लुहार वाली गली में युवक ने पत्नी शाहिस्ता और उसकी मां फबीजा को चाकू मार दिया है। अस्पताल में फबीजा की मौत हो गई थी। अफरोज की की पत्नी तीन माह की गर्भवती थी। स्पेशल स्टाफ ने अफरोज के फोन को सर्विलांस पर लगाकर उसे गाजीपुर के बारियन गांव से दबोच लिया। अफरोज ने बताया कि घटना से कुछ दिन पहले उसकी सास फबीजा, अपनी बेटियों व एक पांच साल के बेटे के साथ उसके घर पर आई थी। उस समय तंगहाली थी। घटना वाले दिन जब वह फैक्टरी से घर पहुंचा तो उसने शाहिस्ता को पकवान बनाते देख भड़क गया। झगड़े के दौरान उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। जब वह भागने लगा तो उसकी सास ने उसने रोकने का प्रयास किया तो उसने सास पर भी चाकू से हमला कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें