छेड़छाड़ के मामले में युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
खतौली। क्षेत्र के गांव में चार युवकों ने घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के चार युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ डाले। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही राजबल, विजय, विनोद, विकास व नरेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।