फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रैक्टर और बाइक चोरी कर ले जा रहे दो चोर दबोचे

Mon, 17 Sep 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा में रविवार रात ग्रामीणों ने दो ट्रैक्टर और एक बाइक सहित दो चोरों को दबोच लिया। ग्रामीणों ने धुनाई कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। उनके दो साथी भाग निकले। रविवार देर रात गांव करौली-फलैदा के समीप ग्रामीणों ने ट्रैक्टर एक साथ जाने की आवाज सुनकर पड़ताल की। इसमें पता चला कि दो ट्रैक्टर और एक बाइक चोर ले जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें घेरकर पकड़ा गया। ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़कर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी क्षेत्र के गांव नगला जहानूं एवं कुरैब निवासी बताए जा रहे हैं। उधर, सूत्रों की मानें तो आरोपी अपने पड़ोसी गांव के मित्र की बाइक मांगकर ले गए थे।
विज्ञापन


नंदकिशोर हत्याकांड में एक गिरफ्तार
रबूपुरा। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को संपत्ति विवाद में मकसूदपुर में हुई किसान नंदकिशोर उर्फ नन्नू की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह आरोपी योगेश पुत्र बृजेश को कलूपुरा चौराहे से गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी नंदकिशोर का भतीजा है। नंदकिशोर की पुत्री रीशू ने बृजेश, योगेश, राहुल, सुरेंद्र समेत 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पति पर उत्पीड़न का आरोप
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने पति पर मारपीट एवं उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। गांव चकबीरमपुर निवासी सीमा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कुछ समय पूर्व ही उसने लोकेंद्र नामक युवक से कोर्ट मैरिज की थी। कुछ समय तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन अब उसका पति आए दिन मारपीट और उत्पीड़न करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें