फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 कोटेदार व कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 60 लोगों के खर लाफ हुई है एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन घोटाला से संबंधित
विज्ञापन

-------
हेडिंग: जिला गौतमबुद्धनगर में 60 लोगों पर दर्ज हुई थी एफआईआर
आरोपियों में राशन डीलर के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर भी हैं शामिल
जिनके आधार कार्ड को कई बार इस्तेमाल किया गया वे भी हैं आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कर राशन कार्डों से फर्जी तरीके से सरकारी राशन हड़पने के आरोप में जिला गौतमबुद्धनगर में 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इनमें राशन डीलरों के साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में 31 अगस्त को विभागीय अधिकारियों की चार टीमों ने जांच की। इसके बाद दादरी, नोएडा और कासना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें नोएडा के 20, दादरी के 4, ग्रेटर नोएडा के 7 राशन डीलर समेत 60 लोगों को अभियुक्त बनाया गया। साथ ही, तीनों जगहों के दफ्तरों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी शामिल किया गया। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिनके आधार कार्ड को कई बार इस्तेमाल किया गया। अभी कुछ और लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी है। नोएडा की 61 दुकानों पर 10,495 बार कुछ चुनिंदा आधार नंबरों का इस्तेमाल किया गया। जबकि दादरी की 16 दुकानों पर 2576, ग्रेटर नोएडा की 13 दुकानों पर 2966, जेवर की 9 दुकानों पर 376 बार आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया। वहीं, 5 सितंबर से कोटेदार हड़ताल करके कलेक्ट्रेट पर धरना देकर घोटाले की रिपोर्ट को वापस लेने समेत मांग कर रहे थे। रविवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कोटेदारों को आश्वासन देकर धरना खत्म कर राशन बांटने के लिए तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें