फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाईंस का डाटा इंट्री ऑपरेटर ठगी में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: गौंडा व नोएडा, यूपी के लिए उपयोगी
विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस का डाटा एंट्री ऑपरेटर ठगी में गिरफ्तार
-फर्जी कागजात बनवा कर एयरलाइंस में लगवा ली थी जायलो कार
-पेमेंट के नाम पर साथी की चेकबुक चुराकर दे दिया था चेक
पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाना पुलिस ने इंडिगो एयरलाइंस के डाटा एंट्री ऑपरेटर को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी कागजात से एक शख्स की जायलो कार एयरलाइंस में लगवा ली थी और खुद एयरपोर्ट से घर आने-जाने के लिए इस्तेमाल करता था। पेमेंट के नाम पर साथी की चेकबुक चुराकर चेक दे दिया। चेक जब बैंक में गया तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। खास बात ये है कि एफआईआर दर्ज करने पर एक बड़े नेता ने जांच अधिकारी को धमकाया था और देख लेने की धमकी दी थी। ये भी बताया जा रहा है कि नेता ने पहले भी धमकी दी थी इस कारण मामला देरी से दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार गौंडा यूपी निवासी निर्मल पाठक (35) इंडिगो एयरलाइंस में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी करता था। वह लॉयन मैन पॉवर कंपनी के जरिए नौकरी पर लगा था। वह एयरपोर्ट पर ही एयरलाइंस के अन्य कर्मियों के साथ बैठता था। आरोपी की सितंबर 2017 में चौरा गांव सेक्टर-22 नोएडा निवासी ज्ञान सिंह से मुलाकात हुई। ज्ञानसिंह के पास जायलो कार है। उसने कार को एयरपोर्ट पर लगवाने के लिए कहा। आरोपी ने ज्ञान सिंह को एयरलाइंस के लेटरहेड पर एयरलाइंस में गाड़ी लगने के फर्जी कागजात बना कर दे दिए। इसके बाद कार का खुद एयरपोर्ट से घर व घर से एयरपोर्ट आने-जाने के लिए इस्तेमाल करने लगा। ज्ञान सिंह ने जब तीन महीने बाद पेमेंट मांगी, तो आरोपी ने एयरलाइंस में काम करने वाले एक साथी की चेकबुक चुराकर चेक काटकर दे दिया और साथी के फर्जी साइन कर दिए। ज्ञान सिंह ने जब चेक बैंक में डाला तो हस्ताक्षर अलग होने से बैंक ने उदित दीक्षित से संपर्क साधा। इसके बाद फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें