फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हज यात्रा के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन


नई दिल्ली। शकरपुर इलाके में हज यात्रा के नाम पर कई लोगों से 50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। यह आरोप टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी चलाने वाले शख्स पर लगा है। आरोपी फरार है। पीड़ितों की शिकायत पर शकरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुशी नगर, उत्तरप्रदेश निवासी तबारक ने हज यात्रा के लिए निर्माण विहार स्थित एक टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी से संपर्क किया। उन्होंने हज यात्रा के लिए 105 लोगों के पासपोर्ट जमा कराए। बताय जा रहा है कि साथ में दस लाख रुपये भी दिए थे। इसके बाद आरोपी के खाते में 40 लाख रुपये और जमा कराए गए। आरोपी ने दस जून को टिकट देने का वादा किया था। इसके बाद वह एजेंसी के कार्यालय पर ताला लगाकर गायब हो गया।
विज्ञापन

-------
पति-पत्नी ने आगरा कैनाल में लगाई छलांग
नई दिल्ली। जैतपुर थाना इलाके में मंगलवार शाम को घरेलू कलह के चलते पत्नी ने आगरा कैनाल में छलांग लगा दी। उसे बचाने के चक्कर में पत्नी भी कैनाल में कूद गई। सूचना पर पुलिस ने पत्नी को बचा लिया लेकिन पति का बुधवार शाम तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि 11 सितंबर को साढ़े पांच बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने यमुना में छलांग लगा दी है। पुलिस मौके पर पहुंची। डिजास्टर मैनेजमेंट, फायर और तैराकों को सूचना दी गई। पुलिस ने पत्नी बालेश्वरी उर्फ बालेश (32) को बचा लिया था। वह पति प्रमोद को बचाने आगरा कैनाल में कूदी थी। बालेश्वरी अपने पति प्रमोद व बच्चों के साथ बी-864, गली नंबर -16 कच्ची कॉलोनी एमपीके में रहती है। मंगलवार को दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति नाराज होकर आगरा कैनाल में कूद गया था। डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि पत्नी बालेश की हालत ठीक है। पति को तलाश करने के लिए बुधवार को दिन भर बचाव अभियान चला था, मगर प्रमोद का कुछ पता नहीं चला था। बृहस्पतिवार सुबह से फिर बचाव अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें