फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारका में महिला का शव बरामद, छानबीन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका में महिला का शव बरामद, छानबीन जारी
विज्ञापन


नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-23 इलाके में एक महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव के पास एक टूटी हुई बोतल बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि इसी से महिला की हत्या की गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक शव द्वारका से छावला जाने वाली सड़क पर धूलसिरस गांव के नजदीक खेतों से मंगलवार शाम बरामद की गई।
विज्ञापन

-------
करोल बाग में करंट लगने से मौत

नई दिल्ली। करोलबाग इलाके में होटल में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त विजय (30) के रूप में हुई है। करंट लगने से मौत की बात को होटल प्रबंधन ने छुपाया। परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने होटल के बाहर धरना दे दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। विजय परिवार के साथ करोलबाग में किराए पर रहता था और होटल में कुक की नौकरी करता था। बुधवार सुबह काम के दौरान वह करंट की चपेट में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें