फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध शाखा ने ट्रक लूटने वाले पांच को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत, हरियाणा के लिए उपयोगी
विज्ञापन


ट्रक लूटने वाले पांच दबोचे
राष्ट्रीय राजमार्ग और रिंग रोड पर करते थे वारदात, लूट की रकम से खरीदी गई दो कारें बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ट्रक और गोदाम लूटने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राष्ट्रीय राजमार्ग और रिंग रोड पर ट्रक जैकिंग की वारदात करते थे। इनके कब्जे से लूट की रकम से खरीदी गई दो कार बरामद की गई हैं।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन के अनुसार, अपराध शाखा में तैनात सिपाही सुनील को 11 सितंबर को सूचना मिली कि कुछ बदमाश आजादपुर रेलवे स्टेशन पर आएंगे। इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की देखरेख में एसआई राजीव मलिक व संदीप खर्ब की विशेष टीम ने आजादपुर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर पांच बदमाशों कोंडली, सोनीपत हरियाणा निवासी अजय यादव उर्फ गब्बर (38), लिवासपुर, दिल्ली निवासी प्रकाश झा उर्फ संतोष उर्फ राहुल (28), अलीपुर निवासी किशन (24), आजादपुर निवासी मनोज (26) और अरविंद उर्फ छोटू (28) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह रिंग रोड, नरेला, अलीपुर, कोंडली, सोनीपत हरियाणा में ट्रक लूट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय, प्रकाश और किशन ने कीर्ति नगर में 70 लाख रुपये की सुपारी से भरे ट्रक को नौ सितंबर को लूटने की बात स्वीकार की है। लूट की रकम से इन्होंने स्विफ्ट और शेवरोले बीट कार खरीदी थीं। मनोज व अरविंद ने सोनीपत, हरियाणा में करीब 25 लाख रुपये के कट्टे चोरी करने की बात स्वीकार की है। इन्होंने अमेजन का एक कन्साइनमेंट भी लूटा थी। अजय के खिलाफ तीन, प्रकाश के खिलाफ नौ और मनोज के खिलाफ नौ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें