फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन दंपति से ठगी करने वाला बैंक मैनेजर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के लिए भी::
विज्ञापन


बुजुर्ग दंपती से ठगी करने में आरोपी बैंक मैनेजर गिरफ्तार

- विश्वास जताकर दंपती के खाते से निकाले लिए 1.43 करोड़ रुपये
- आरोपी पांच वर्षों से कर रहा था पीड़ित के खाते से हेराफेरी
- राधू टायर के मालिक हैं पीड़ित, न्यू फ्रेंड्स कालोनी में रहते हैं

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) थाना पुलिस ने जानेमाने व्यवसायी बुजुर्ग दंपती से ठगी करने के आरोपी एक बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दंपति को बिना बताए इंश्योरेंस पॉलिसी भी करवा दी थी। दंपती के खाते से पांच वर्षों में आरोपी 1.43 करोड़ रुपये निकाल चुका है। पुलिस ने आरोपी के खाते को सीज कर दिया है, इसमें दस लाख रुपये जमा हैं।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार राधू टायर के मालिक केके राधू (85) एनएफसी में रहते है। उन्होंने 17 जुलाई, 2018 को ठगी की शिकायत पुलिस को दी थी। बुजुर्ग ने बताया था कि वर्ष 2011 में उन्होंने पत्नी के साथ यश बैंक, एनएफसी में खाता खुलवाया था। वर्ष 2013 में बैंक मैनेजर संजीव त्रिखा ने स्पेशल असिस्टेंट फॉर सीनियर सिटीजन स्कीम के तहत बुुजुर्ग पति-पत्नी का संयुक्त खाता खोल दिया। इसके बाद आरोपी मैनेजर बैंक के काम से दंपती के घर आने-जाने लगा। दंपती भी उसपर विश्वास जताने लगे। इसी बीच मई, 2018 में पीड़ित के पास आईसीआईसीआई बैंक के इंश्योरेंस विभाग से कॉल आई और पॉलिसी के बारे में जानकारी मांगी। इस पर बुजुर्ग को ताज्जुब हुआ कि उन्होंने कोई पॉलिसी नहीं करवाई। आईसीआईसीआई बैंक के एग्जीक्यूटिव ने बताया कि उनके यश बैंक के खाते से पॉलिसी की प्रीमियम राशि हर महीने कट रही है। बुजुर्ग ने संजीव त्रिखा से पूछताछ की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। जब उन्होंने सख्ती दिखाई तो मैनेजर ने बताया कि उसने बिना पूछे पॉलिसी में उनके खाते से पैसे इन्वेस्ट कर दिए हैं। इसके बाद बुजुर्ग दंपति ने बैंक से स्टेटमेंट निकलवाई तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


पॉलिसी में आरोपी अपनी बेटी को कराया था नॉमिनी
इंश्योरेंस पॉलिसी में नॉमिनी में आरोपी संजीव की बेटी थी। संजीव ने वर्ष 2016 में यश बैंक को छोड़ दिया था। फिलहाल वह एक्यूट्स बैंक की लाजपत नगर ब्रांच में काम कर रहा था। जांच में पता लगा कि संजीव ने बुजुर्ग के खाते से 64 लाख रुपये निकाल लिए थे। 20 लाख रुपये उसने अपने बैंक खाते में आरटीजीएस कर लिए थे। जबकि 50 लाख हेल्थ पॉलिसी में इन्वेस्ट कर दिए थे।
विज्ञापन

------
आरोपी को गिरफ्तार किया गया
एनएफसी एसीपी जगदीश यादव व एनएफसी थानाध्यक्ष सुशील कुमार की टीम ने फरीदाबाद निवासी आरोपी बैंक मैनेजर संजीव त्रिखा (45) को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बुजुर्ग दंपति का खाता एक्यूटस बैंक में खोल दिया था। आरोपी ने पीड़ितों के खाते से वर्ष 2013 से 2018 तक करीब 1.43 करोड़ की ठगी कर चुका है। वह शुरू में बुजुर्ग दंपति के खाते से छोटी मोटी रकम निकालता था। बाद में मोटी रकम निकालने लगा था। पैसे निकालने, जमा कराने आदि का काम दंपति का आरोपी करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें