फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाउंटेंट की मौत मामले में दर्ज नहीं की रिपोर्ट, पथरी के ऑपरेशन के दौरान तोड़ा था दम

विज्ञापन
विज्ञापन

कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान अकाउंटेंट की मौत के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। उधर, अकाउंटटेंट के भाई ने दावा किया है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उनके पास समझौते के प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। परिजनों ने मामले की शिकायत आलाधिकारियों से करने की बात कही है।

विज्ञापन


सेक्टर पी-3 निवासी हीरालाल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पेट दर्द की शिकायत पर उनके भाई मूलचंद शर्मा (35) को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक ने उनकी पित्त की थैली में पथरी बताकर तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन के कई घंटे बाद तक परिजनों को मूलचंद की तबीयत की जानकारी नहीं दी गई।

शुक्रवार रात नौ बजे परिजनों को बताया गया कि मूलचंद की मौत हो चुकी है। इस पर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजन रविवार को एफआईआर दर्ज कराने कासना कोतवाली पहुंचे थे। तहरीर लेने के बावजूद पुलिस ने अब तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


हीरालाल शर्मा का कहना है कि अस्पताल के अधिकारी उनके परिचितों से संपर्क कर समझौते की बात कर रहे हैं। वह इस मामले में आला अधिकारियों से शिकायत करेंगे। इस संबंध में कासना कोतवाली प्रभारी आजाद सिंह तोमर का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें