फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घर में घुसकर की फायरिंग, युवक के सिर में गोली लगी
- दोनों पक्ष में लंबे समय से चल रहा है विवाद, युवक की हालत गंभीर
- कुल तीन घायल, 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जारचा। कलौंदा गांव में बुधवार को पुराने विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। जिसमें एक पक्ष के युवक के सिर में गोली लग गई। अस्पताल में भर्ती युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में तीन लोग घायल हो गए हैं। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 11 लोगों वकील, अब्बास, जब्बार, रहीश, शाहरुख, खालिद, शरीफ, जाबिद, आजाद, इशरार और शकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक भूरे सपरिवार कलौंदा गांव में रहता है। शनिवार को गांव में रहने वाले परिवार के भाई कुतबुद्दीन के साथ गांव के कुछ लोगों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मौके पर पहुंच कर उसने झगड़ा शांत करा दिया था, जिसकी लिखित सूचना उसने पुलिस को दी थी। बुधवार सुबह 8 बजे के करीब वह परिवार के साथ घर पर बैठा हुआ था। तभी गांव के कुछ लोग हाथों में हथियार व लाठी डंडे लेकर हमला कर दिया। गोलियां चला दी। मौके पर एक गोली रिजवान के सिर में लगी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इसी पक्ष के मुरसलीम व शहजाद भी घायल हुए है। गोली लगने से घायल हुए रिजवान को जमीन पर गिरने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल रिजवान के पिता भूरा का आरोप है कि पुलिस को शनिवार को शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अगर कार्रवाई कर देती तो बुधवार को यह हादसा नहीं होता। जारचा कोतवाली के एसएचओ केके राणा ने बताया कि दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर झगड़ा है। भूरा पक्ष से इंतजार ने गांव के ही 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें