फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का खेप पकडने गये एएसआई पर महिला तस्कर ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला तस्कर ने एएसआई को ईट मारकर किया लहूलुहान
विज्ञापन


- बेटे और भतीजे की मदद से सिर पर पत्थर मारकर भागी
- पुलिस को मौके से मिले काफी शराब की बोतलें

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जैतपुर इलाके में दिल्ली पुलिस के एएसआई को महिला शराब तस्कर ने बेटे और भतीजे की मदद से पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने में सफल हो गए। घायल एएसआई को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई मुरादनगर के शंकर विहार कालोनी निवासी के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार पीड़ित एएसआई निर्देश (47) जैतपुर थानेे में तैनात हैं। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि जलेबी चौक के पास तस्कर शराब की खेप लेकर आने वाले हैं। निर्देश अपने सिपाही रवि के साथ गुड्डी नाम की महिला शराब तस्कर के घर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी गुड्डी को अपने नाबालिग बेटे और भतीजे के साथ स्कूटी से शराब उतारते देखा। पुलिसकर्मियों ने उसके बेटे और भतीजे को पकड़ने की कोशिश तो तीनों मिलकर निर्देश से उलझ गए। इस दौरान आरोपी महिला ने एएसआई के सिर पर ईट मार कर लहूलुहान कर दिया और भाग गए। मौके से पुलिस को काफी मात्रा में शराब की बोतलें मिली हैं। एएसआई के बयान पर पुलिस ने महिला और उसके बेटे और भतीजे के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और गैर इरादतन हत्या करने का मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बंदर छत पर भ्रूण फेंककर भागा, पुलिस जांच में जुटी
नई दिल्ली। संगम विहार इलाके में एक घर के छत पर भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। भ्रूण को बंदर कहीं से उठाकर लाया था और छत पर छोड़कर चला गया। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक भ्रूण चार माह का है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बंदर भ्रूण को कहां से लाया था। फिलहाल पुलिस कालोनियों के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि संगम विहार के गली नंबर 16 में रहने विद्यापति ने बताया कि शुक्रवार को उनके छत पर एक बंदर आ गया था। बंदर छत पर भ्रूण फेंककर भाग गया। इसकी जानकारी विद्यापति ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें