फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

- जेल से कुछ दिन पहले छूटकर आया था
- पुलिस को आपसी रंजिश का शक

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला इलाके में सोमवार देर शाम बदमाशों ने एक युवक की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गए। युवक के सिर में गोली लगी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने आपसी रंजिश की आशंका जताई है। युवक कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर युवक के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। शव की शिनाख्त बांकनेर गांव निवासी अरमान (19) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम सूचना मिली कि नई बस्ती में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से एक खाली कारतूस बरामद हुआ है। साथ ही पास में पुलिस को शराब की बोतल व प्लास्टिक की गिलास मिलीं हैं। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद उसके परिवार वालों को वारदात की जानकारी दी। रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि अरमान कुछ देर में वापस आनेे की बात कहकर घर से निकला था। जांच में पुलिस को पता चला है कि करीब डेढ़ माह पहले अरमान को एक पिस्टल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस ने बताया कि अरमान को कट्टे से गोली मारी गयी है। पुलिस को शक है कि आस पास के रहने वाले ने रंजिशन इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें