गैस सिलिंडर में लगी आग, रसोई का सामान जला
दादरी। दादरी नगर के न्यादरगंज के एक मकान की रसोई में गैस सिलिंडर लीक होने के कारण आग लग गई। आग से रसोई का सभी सामान जलकर राख हो गया है। मकान मालिक ने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। लोगों का आरोप है कि एजेंसी संचालक सिलिंडर को गली के बाहर देकर चले जाते हैं, जबकि, उनको घर के अंदर आकर जांच करनी चाहिए। जानकारी के अनुसार दादरी नगर के न्यादरगंज में इरफान का परिवार रहता है। रविवार की दोपहर तीन बजे के करीब घर की महिला रसोई में चाय बनाने पहुंची। जैसे ही उसने आग जलाने के लिए माचिस जलाई तो रसोई में फैली गैस ने आग पकड़ ली। ब्यूरो
---------
ट्रेन की चपेट में आने से युवक को मौत
दादरी। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर शनिवार की देर शाम ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। दादरी जीआरपी थाना इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे दादरी बाइपास के पास रेलवे ट्रैक पर 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। युवक दिल्ली की ओर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से गिर गया था और ट्रेन की चपेट में आ गया था। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
--------