गाजियाबाद के ध्यानार्थ
--
ससुराल वालों ने दामाद को बंधक बनाकर वसूले 11 लाख
- पीड़ित की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रबूपुरा।
एक युवक ने ससुराल पक्ष के लोगों पर बंधक बनाने और एक लाख रुपये नकद व 10 लाख का चेक लेने के बाद छोड़ने का आरोप लगाया है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विजय नगर गाजियाबाद निवासी मोहम्मद निशार ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी वर्ष 2016 में गांव मेंहदीपुर निवासी गुलिस्तां पुत्री फूल खां के साथ हुई थी। आरोप है कि पिछले वर्ष अपनी पत्नी व एक वर्षीय पुत्र को लेकर ससुराल आया था। आरोप है सुबह जब वह जाने लगा तो ससुरालियों ने बच्चे व उसकी पत्नी को जाने से रोक लिया और पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए उसे बंधक बनाकर 15 लाख रुपये की मांग करने लगे। जिसकी सूचना पीड़ित ने अपने परिजन व रिश्तेदारों की दी। जब उसका बहनोई आबिद व अन्य परिजन मेंहदीपुर पहुंचे तो उक्त लोगों ने उन्हें भी बंधक बनाकर मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने एक लाख रुपये की नकदी व दस लाख रुपये का चेक लेने के बाद उन्हें बंधनमुक्त किया।