लैब में तोड़फोड़ कर संचालक के साथ मारपीट
दादरी। कस्बे के एक पैथलॉजी लैब में तोड़फोड़ और संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक टैक्सी चालक ने किराया मांगा था और नहीं देने पर संचालक से मारपीट की गई। पीड़ित ने टैक्सी चालक के खिलाफ दादरी कोतवाली में तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार, सतेंद्र कुमार कश्यप लैब संचालक है। सतेंद्र किराए पर टैक्सी लेकर लखनऊ गए थे। संचालक ने पहले से तय किराया बुधवार को ही दे दिया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार को टैक्सी चालक एक हजार रुपये और मांगने लगा। विरोध करने पर चालक ने गाली गलौज की। फिर लैब में तोड़फोड़ कर मारपीट की। वहीं, बीच बचाव करने आए पड़ोसियों को धमकी देकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो