फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों का ताला तोड़कर नकदी-आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन घरों का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। चोरों ने इकोटेक-1 थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में बुधवार रात तीन घरों का ताला तोड़कर नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अमरपुर गांव निवासी प्रमोद, दीपक और जगवीर ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि बुधवार रात वह घर में सो रहे थे। घर के अन्य कमरों का ताला तोड़कर चोर प्रमोद के घर से एक कंठी. दो जोड़ी कुंडल, गले का हार, दो चूड़ी, 30 हजार रुपये जबकि दीपक के घर से एक जोड़ी झुमके, एक अंगूठी, दस हजार रुपये व जगवीर के घर से दस हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। सुबह लगभग पांच बजे सो कर उठने पर चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। इकोटेक-1 थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चोर 50 हजार रुपये नकदी और लगभग इतने का ही सामान चोरी कर ले गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
जेपी शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें