फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने गोली माकर पत्नी की हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन


- वसंत कुज के रजोकरी गांव में हुई घटना
- पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वसंत कुंज इलाके के रजोकरी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर को शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली महिला की छाती में लगी थी। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी पति को दबोचकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय तीनों बच्चे स्कूल गए हुए थे।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अनिल कुमार अपनी पत्नी गुंजन व तीन बच्चों के साथ रजोकरी गांव में किराए पर रहता था। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसके पास दोनाली बंदूक का लाइसेंस है। आरोपी करीब 15-20 दिनों से बेरोजगार हो गया था। गुंजन भी प्राइवेट नौकरी करती थी। अनिल शराब पीने का आदी था। बृहस्पतिवार दोपहर को अनिल पत्नी गुंजन से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। गुंजन ने पैसे देने से मना कर दिया तो दोनों में झगड़ा होने लगा। इसी दौरान गुस्साए अनिल ने लाइसेंसी बंदूक से गुंजन पर फायर झोंक दिया। गोली गुंजन की छाती में लगी और वह मौके पर ढेर हो गई। आसपास के लोग महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने आरोपी अनिल कुमार को मौके पर पकड़ कर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें