फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाडग़ंज में पत्नी के दोस्त पर जानलेवा हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के दोस्त पर जानलेवा हमला, गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पहाड़गंज के मोतिया खान इलाके में बुधवार देर रात पत्नी के दोस्त पर पति ने दो अन्य युवकों के साथ मिलकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित दीपक (18) को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित दीपक परिवार के साथ पहाड़गंज इलाके में रहता है। दीपक की एक युवती से दोस्ती थी। कुछ समय पूर्व युवती की साहिल नामक युवक से शादी हुई थी। पुलिस की मानें तो दीपक शादी के बाद भी युवती से फोन पर बातचीत करता था। साहिल ने दीपक को समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माना और बुधवार को साहिल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें