फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में चांद बाबू गैंग के पांच बदमाश पकड़े गए-AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सैदपुर पुलिस ने चांद बाबू गैंग के पांच बदमाशों को मंगलवार की देर रात चंदौली तिराहे से हल्की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश सैदपुर के ही निवासी हैं। उनके पास से छह बाइक, तीन तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान यशवीर सिंह ने बुधवार की शाम मीडिया को बताया कि सैदपुर कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी को सूचना मिली कि चांद बाबू गैंग के बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने चार बाइकों से गंगा पुल के रास्ते सैदपुर आ रहे हैं। पुलिस ने पुल के एक छोर पर नाकेबंदी कर दी। बाइक सवारों को आते देख पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो वे बाइक घुमा कर वापस भागने लगे। पीछे की बाइक पर बैठा बदमाश पुलिस पर गोलियां चलाने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग और खुद को घिरा देख पांच बदमाश रुक गए और जिन्हें पकड़ लिया गया पर दो बदमाश गंगा में छलांग लगा कर फरार हो गए। पूछताछ में बदमाशों ने बताया वे मऊ जेल में बंद चांद बाबू के इशारे पर वह लूट, हत्या की वारदात को अंजाम देते है। गिरफ्तार बदमाशों में रोहित बारी तथा जावेद अली पश्चिम बाजार, गोविंद कुमार जौहरगंज, अरमान अली रानी चौक तथा कुर्बान रेलवे लाइन पार मुहल्ले का निवासी है, जबकि फरार दिपांशु उर्फ बिट्टू निवासी हरधन जुड़ा थाना बलुआ जिला चंदौली तथा सोनू औड़िहार बाजार का रहने वाला है। इनमें गोविंद ने वर्ष 2014 में लोढ़ीपुर के पास मिनहाज हसन के बेटे की हत्या कर उसकी बाइक लूटने की बात कबूल कर ली। बदमाशों की निशानदेही पर चांद बाबू के सैदपुर कस्बे में गंगा के पास स्थित घर के सामने गड्ढे से लूट की और दो बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें